संवाद न्यूज एजेंसी
जानसठ। मायके गई पत्नी से मोबाइल पर हुए झगड़े के बाद पति पिंटू ने फांसी लगाकर जान दे दी। दिन निकलने पर परिजनों को मामले की जानकारी हुई।
गांव तिसंग निवासी पिंटू (35) की पत्नी कई दिनों से अपने मायके में गई हुई थी। मंगलवार रात मोबाइल पर पिंटू की अपनी पत्नी के साथ बातचीत हुई। इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ, जिसको लेकर युवक ने अपने कमरे में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
परिजनों ने बुधवार की सुबह कमरे के अंदर फंदे में लटका पिंटू का शव देखा। पिंटू की मौत को लेकर परिजनों में शोक छा गया। पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।