फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ताओं को मिलेंगे पांच-पांच हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
अधिवक्ताओं को मिलेंगे पांच-पांच हजार रुपये
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। बार एसोसिएशन बुढ़ाना में पंजीकृत तथा तहसील मुख्यालय पर कार्यरत सभी अधिवक्ताओं को बार एसोसिएशन ने पांच-पांच हजार रुपये आर्थिक सहायता के रूप में देने की घोषणा की है।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन बुढ़ाना के अध्यक्ष सुरेशपाल वर्मा व महासचिव ओमपाल मलिक ने बताया कि लॉकडाउन की घोषणा के बाद से तहसील में अधिवक्ताओं का काम काज ठप पड़ा है। जिससे अधिवक्ताओं के सामने आर्थिक संकट पैदा हो गया है। संकट की इस घड़ी में बार एसोसिएशन बुढ़ाना के पदाधिकारियों की मीटिंग में सर्वसम्मति से बार के पंजीकृत अधिवक्ताओं को पांच-पांच हजार रुपये देने का निर्णय लिया गया। यह राशि केवल उन्हीं अधिवक्ताओं को मिलेेगी जो उनकी बार में पंजीकृत हैं और तहसील मुख्यालय पर बैठकर प्रैक्टिस करते हैं। जो अधिवक्ता बीमार है, तहसील मुख्यालय में नहीं आ सकते उन्हें भी इसका लाभ मिलेगा। जो अधिवक्ता स्वेच्छा से आर्थिक सहायता नहीं लेना चाहता उसे यह धनराशि नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें