जानसठ। तहसील बार एसोसिएशन ने 27 अप्रैल को न्यायिक और रजिस्ट्री संबंधी कार्यों से विरत रहकर कलमबंद हड़ताल पर रहने का निर्णय लिया है।
यह फैसला शुक्रवार को बार संघ सभागार में हुई कार्यकारिणी की बैठक में लिया गया। अधिवक्ताओं का आरोप है कि एसडीएम राजकुमार भारती का व्यवहार आम जनता, अधिकारियों और अधिवक्ताओं के प्रति ठीक नहीं है।
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमोद कुमार शर्मा और महासचिव दीपेश गुप्ता ने कहा कि उप जिलाधिकारी के स्थानांतरण की मांग लगातार जिलाधिकारी से की जा रही है। इसी के चलते हड़ताल का निर्णय लिया गया है। इस मौके पर नरेंद्र कुमार सोम, किरण पाल सैनी, सहेंद्र कुमार, प्रमोद कुमार सैनी, श्रीराम, रघुनाथ सिंह, शेखर, शक्ति सिंह, कमलदीप, सुंदर पाल उपस्थित रहे।