फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिसौली में दूसरे दिन भी बाजार बंद रहा

विज्ञापन
सिसौली होली चौक पर धरने में शामिल चौधरी नरेश टिकैत व क्षेत्रीय विधायक उमेश मलिक। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
सिसौली को तहसील बनाने की वकालत
विज्ञापन

भौराकलां/ सिसौली। सिसौली को तहसील बनवाने की मांग को लेकर कस्बे के होली चौक पर दो दिन से चल रहा क्षेत्रीय नागरिकों का धरना बुढ़ाना विधायक के आश्वासन पर समाप्त हो गया। शाम को व्यापारियों ने अपनी दुकानें खोल दी।
विज्ञापन

सिसौली को तहसील बनवाने की मांग को लेकर कस्बे के व्यापारियों व आम नागरिकों ने मंगलवार को बाजार बंद कर कस्बे की गलियों में जुलूस निकालकर होली चौक पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया था। बता दें कि केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान व क्षेत्रीय विधायक उमेश मलिक ने लोकसभा चुनाव के दौरान कस्बेवासियों की मांग पर सिसौली को तहसील का दर्जा दिलाने का वादा किया था। सिसौली को तहसील का दर्जा दिए जाने की प्रक्रिया प्रशासन ने शुरू की, तो तहसील बुढा़ना के अधिवक्ताओं ने विरोध शुरू कर कलमबंद हड़ताल कर दी थी। कस्बेवासियों ने मंगलवार को होली चौक पर धरना शुरू कर दिया। व्यापारियों ने बुधवार को सुबह से इकट्ठा होकर धरना शुरू कर दिया तथा वक्ताओं ने घोषणा कि यदि जनप्रतिनिधि सिसौली को तहसील बनाए जाने के संबंध में स्पष्ट आश्वासन नहीं देते, तो उनका बहिष्कार किया जाएगा। शाम को धरनास्थल पर भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत व बुढ़ाना विधायक उमेश मलिक पहुंचे। भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने आंदोलनकारियों का समर्थन करते हुए सिसौली को तहसील बनाए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि हमारा किसी से विरोध नहीं है। शासन प्रशासन चाहे तो सिसौली के साथ अन्य कस्बों शहरों को तहसील बना सकता है। क्षेत्रीय विधायक उमेश मलिक ने कहा कि तहसील क्षेत्र के लिए गांव के परिसीमन का कार्य प्रशासन शुरू कर चुका है, इस कारण सिसौली को तहसील अवश्य बनाया जाएगा। क्षेत्रीय विधायक ने कहा कि किसानों की राजधानी सिसौली को दिवंगत चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत के कारण राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली, यदि विधानसभा क्षेत्र का नाम सिसौली हो तो मेरे लिए गौरव की बात है। भाजपा सरकार सस्ता व सुलभ न्याय के सिद्धांत पर काम कर रही है। विधायक के आश्वासन पर धरना समाप्त कर शाम बाजार खोल दिया गया। अध्यक्षता राकेश मित्तल व संचालन प्रदीप व नितिन बालियान ने किया। डॉक्टर बाबूराम मलिक, सुरेश सिंघल, आदेश, मुकुट शर्मा, राजीव, गौरव ,विशाल, अभिजीत ,रोहित, पुरुषोत्तम, ओमपाल बंजी ,मास्टर बिजेंद्र, ओमेंद्र मुखिया, विशाल, सुरेश, गुड्डू, सुदेश, राजकुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें