फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विहिप नेता की कार फूंकने वाला दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
विहिप नेता की कार फूंकने वाला दबोचा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में दीपावली की रात करीब डेढ़ बजे विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष अमित गुप्ता की कार को आग लगा दी गई थी। अग्निकांड में कार पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई थी। विहिप नेता ने घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज पुलिस को दी थी, जिसमें एक अधेड़ उम्र व्यक्ति कार को आग लगाते हुए साफ-साफ कैद हुआ था। तभी से पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि मामले में गांव कूकड़ा निवासी कल्लू नामक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। कल्लू ही सीसीटीवी कैमरे में कैद है, जिसने पूछताछ में शराब के नशे में कार को आग लगाने की बात कही है। आरोपी से पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें