फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: चुनाव मतगणना के लिए एडवाइजरी जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र की कूकड़ा मंडी में मंगलवार चार जून को लोकसभा चुनाव की होने वाली मतगणना के मददेनजर यातायात पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। मतगणना स्थल के आसपास रहने वालों लोगों से मंडी परिसर के चारों और मार्गों का प्रयोग करने से बचने की अपील की है। एसपी यातायात कुलदीप सिंह ने कहा कि सभी लोग वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें।
विज्ञापन

मगतणना वाले दिन यह रहेगी व्यवस्था-


- कूकड़ा ब्लाक से बालाजी चौक, कूकड़ा ब्लाक चौराहे से गांधीनगर चौक व टिकट चौक से विश्वकर्मा चौक नो मेंस जोन रहेगा। इधर आना जाना प्रतिबंधित रहेगा।


-कूकड़ा मंडी की और सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश पूर्णतया प्रतिबंधित रहेगा।



- सभी मतगणना एजेंटों का प्रवेश कूकड़ा मंडी बाबूराम गेट संख्या-4 से प्रवेश (बिना वाहन) कराया जाएगा। एजेंटों के वाहन कूकड़ा ब्लाक बैरियर, टिकट चौक बैरियर एवं विश्वकर्मा चौक बैरियर से पूर्व ही तथा बिलासपुर रोड, जानसठ रोड एवं भोपा रोड पर दाएं व बाएं खड़े किए जाएंगे।



-कूकड़ा मंडी के गेट नंबर-1 से पुलिस, मीडिया एवं प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारियों, मतदान कर्मी और प्रत्याशियों के वाहनों को ही प्रवेश कराया जाएगा। जिनके वाहनों को गेट नंबर-1 के समीप बनी पार्किंग में खड़ा कराया जाएगा। कोई भी वहां बरगद पेड़ के पास बने बैरियर से आगे नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें