फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीआरएम ने स्टेशन का निरीक्षण किया  

Wed, 23 Nov 2016 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करते एडीआरएम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर रेलवे दिल्ली मंडल के एडीआरएम डिम्पी गर्ग ने मंगलवार को मुजफ्फरनगर स्टेशन का निरीक्षण किया। स्टेशन पर सफाई व्यवस्था सही नहीं होने पर उन्होंने स्टेशन अधीक्षक को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि वे विभागीय नियमित दौरे पर आए हैं। इससे पहले उन्होंने पटरी से लेकर मुजफ्फरनगर तक रेलवे लाइन के दोहरीकरण योजना का भी जायजा लिया।
विज्ञापन

     
उत्तर रेलवे के जीएम अजय कुमार पूठिया का 28 नवंबर को मुजफ्फरनगर स्टेशन के निरीक्षण का कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसके लिए स्टेशन पर तैयारियां चल रही है। मंगलवार को दिल्ली मंडल के डीआरएम अरुण कुमार अरोरा को तैयारियों का जायजा लेने आना था, मगर वे नहीं आ सके। इनके स्थान पर एडीआरएम डिम्पी गर्ग स्पेशल सैलून से दुपहर को मुजफ्फरनगर स्टेशन पर पहुंचे।

वे पटरी से सभी स्टेशनों को देखते हुए तथा रेलवे लाइन के दोहरीकरण कार्य का जायजा लेते हुए यहां पहुंचे। स्टेशन पर उन्होंने पार्सल गृह, टिकटघर, आरक्षण विंडो आदि का निरीक्षण किया। स्टेशन पर उचित सफाई नहीं होने पर उन्होंने नाराजगी प्रकट करते हुए स्टेशन अधीक्षक विपिन कुमार त्यागी को इसके लिए चेतावनी दी। इस दौरान पत्रकारों के पूछने पर उन्होंने कहा कि उनका यह नियमित दौरा है, जिसमें स्टेशन पर यात्रियों को दी जाने वाली सुविधाओं, सुरक्षा आदि की जानकारी ली गई।
विज्ञापन


आगामी 28 नवंबर को जीएम के निरीक्षण के मद्देनजर की जा रही तैयारियों को भी देखा गया है। कानपुर रेल हादसे पर उन्होंने कहा कि विभागीय जांच जारी है। इस दौरान डीसीएम आशीष राय, सीएमआई गुरजीत सिंह, खंड अभियंता एके खान, स्टेशन अधीक्षक विपिन कुमार त्यागी, आरपीएफ इंस्पेक्टर सोनी शर्मा, रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य कमलकांत कश्यप, दैनिक यात्री संघ के अध्यक्ष घनश्यामदास आदि मौजूद रहे। समस्याओं के निदान के लिए लोगों ने उन्हें ज्ञापन भी सौंपे।      
  
आधुनिक कोच लगाने की मांग      
रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य कमलकांत कश्यप ने एडीआरएम को ज्ञापन दिया। जिसमें टपरी से नई दिल्ली तक होने वाले ट्रैक की चेकिंग में और अधिक ध्यान दिए जाने, रेल पटरी के दैनिक निरीक्षण करने वाले रेलवे कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने,  इस मार्ग पर चलने वाली ट्रेनों में आधुनिक एलएलएचबी के कोच लगाने आदि मांग की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें