फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: महाविद्यालयों में शुरू हुई प्रवेश प्रक्रिया, पहले दिन धीमी रही रफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। मां शाकंभरी विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में सत्र 2026-27 में प्रवेश से वंचित रह गए अभ्यर्थियों के लिए शुक्रवार से दोबारा प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई। पहले दिन शहर के चारों एडेड महाविद्यालयों में दाखिले की रफ्तार धीमी रही। प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थियों ने महाविद्यालयों में संपर्क किया। 16 नवंबर तक प्रवेश प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
सेल्फ फाइनेंस डिग्री कॉलेज वेलफेयर एसोसिएशन के अनुरोध पर विश्वविद्यालय की ओर से दोबारा प्रवेश का अवसर दिया गया है। इसके लिए समर्थ पोर्टल के माध्यम से पंजीकरण कराए गए हैं। जिले के एडेड और निजी महाविद्यालयों में अभी भी काफी सीटें रिक्त हैं। इनमें बीएससी पाठ्यक्रमों में सबसे अधिक सीटें खाली हैं। इसके अलावा परास्नातक के सेल्फ फाइनेंस पाठ्यक्रमों में भी प्रवेश के अवसर उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सनातन धर्म महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार पुंडीर ने बताया कि शुक्रवार को कम ही अभ्यर्थियों ने प्रवेश के लिए संपर्क किया। उनके ऑफर लेटर जारी कर दाखिले से संबंधित औपचारिकताएं पूरी कराई गईं। उन्होंने बताया कि प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाओं के लिए परीक्षा फार्म जमा कराए जा रहे हैं। दिसंबर में परीक्षाएं प्रस्तावित हैं। ऐसे में नए प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों का पाठ्यक्रम पूरा कराने के लिए अतिरिक्त कक्षाएं संचालित की जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें