संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। सर्कुलर रोड स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में नए सत्र की तैयारी शुरू हो गई है। नए प्रवेश के लिए दो दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में प्रवेश के लिए आई 30 बालिकाओं ने आवसीय विद्यालय की गतिविधियों और तौर तरीकों को जाना। इसके साथ ही मिशन शक्ति की जिला समन्वयक बीना शर्मा ने बालिकाओं को आत्मरक्षा के लिए जागरूक किया। दो दिवसीय प्रवेश उत्सव शिविर में नए प्रवेश के लिए 30 बालिकाओं ने प्रतिभाग किया।
शिविर में कविता, कला, मेहंदी, खेल, क्लेवर्क, कहानी, डांस आदि गतिविधियों का आयोजन किया गया। विद्यालय की वार्डन बबीता ने बताया कि प्रतिवर्ष इस प्रकार का शिविर आयोजित किया जाता है। इसमें नए प्रवेश लेने वाली छात्राओं को दो दिन के लिए आवसीय विद्यालय में रखा जाता है। इस दौरान उनको रहन-सहन के तरीकों के साथ सभी के साथ मिल-जुलकर रहने के की भावना विकसित की जाती है।
कार्यक्रम के समापन सत्र में मिशन शक्ति जिला समन्वयक बीना शर्मा ने सभी अभिभावकों, बालिकाओं को हेल्प लाइन नंबरों के साथ विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने बालिकाओं को स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत किया। शिविर में ममता, राखी, शिल्पा, नेहा, रजनी, मंजू, पूनम और जयन्थ मौजूद रहे।