कस्बे में मैन चौक के सौंदर्यीकरण का निरीक्षण करते विधायक उमेश मलिक।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
शाहपुर में आज से चौक का होगा कायाकल्प
मुजफ्फरनगर, शाहपुर। कस्बे में मुख्य चौक के कायाकल्प का कार्य नगर पंचायत द्वारा प्रस्तावित है। मुजफ्फरनगर-बड़ौत मार्ग चौड़ीकरण को लेकर इस कार्य को स्थगित कर दिया गया था। बृहस्पतिवार को विधायक उमेश मलिक व नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमेश सैनी कस्बे की पुलिस चौकी पर पहुंचे और उन्होंने लोक निर्माण व विद्युत विभाग के अधिकारियों के अलावा ठेकेदार से वार्ता कर बताया कि कस्बे के मैन चौक के बहुप्रतीक्षित विकास कार्य शुक्रवार यानि आज से शुरू हो जाएगा। उन्होंने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री व किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा चौराहे के बीच में भव्य रूप से स्थापित कराई जाएगी। इस दौरान सभासद उमेश गोयल, विशाल गर्ग, कपिल सैनी , मनीष बालियान के अलावा लोक निर्माण व विद्युत विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।