फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: प्रशासन ने भेजी रिपोर्ट, शत्रु संपत्ति विभाग ने शुरु की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। पाकिस्तान के पहले प्रधानमंत्री लियाकत अली के परिवार की संपत्ति के मामले में प्रशासन की ओर से शत्रु संपत्ति विभाग को विस्तृत जांच रिपोर्ट भेज दी गई है। मस्जिद के मुतवल्ली की ओर से लखनऊ स्थित विभाग के कार्यालय में दस्तावेज जमा कराए गए। जल्द ही संपत्ति के प्रकरण का निस्तारण होने की संभावना है। उधर, राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन के पक्षकार बनने पर अभी निर्णय नहीं हुआ। सिविल जज जूनियर डिवीजन ने सुनवाई के लिए 12 नवंबर नियत की है।
विज्ञापन

पाकिस्तान के पहले प्रधानमंत्री लियाकत अली खान के पिता नवाब रुस्तम अली खान वक्फ के नाम की जमीन पर बनाई मस्जिद पर विवाद है। रेलवे स्टेशन के सामने की संपत्ति को प्रशासन ने निष्क्रांत संपत्ति घोषित कर दिया था। मस्जिद की देखरेख कर रहे मुतवल्ली मुजीबुर इस्लाम ने संपत्ति को अपना बताते हुए सिविल जज जूनियर डिवीजन में वाद दाखिल किया है। राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन की ओर से संजय अरोरा ने खुद को पक्षकार बनाए जाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया था। बृहस्पतिवार को अदालत में सुनवाई हुई। दोनों पक्षों के बीच अदालती बहस जारी रही, जिसमें अगली सुनवाई 12 नवंबर को होगी। शत्रु संपत्ति विभाग ने सर्वे के बाद प्रशासन से रिपोर्ट मांगी थी। प्रशासन की ओर से रिपोर्ट विभाग को भेजी दी गई। इसके बाद मस्जिद के मुतवल्ली ने लखनऊ कार्यालय में अपने पक्ष में दस्तावेज जमा किए हैं। मुतवल्ली ने बताया कि उन्हें दोबारा तीन दिसंबर का समय दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें