फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद। अतिक्रमणकारियों पर प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। बुधवार को अधिकारियों ने सहारनपुर-मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे पर फैले अतिक्रमण को बुलडोजर की मदद से हटवा दिया, साथ ही चेतावनी दी यदि किसी भी दुकानदार ने फिर से अतिक्रमण किया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

एसडीएम दीपक कुमार के निर्देश पर स्टेट हाईवे के अधिकारियों ने पुलिस व राजस्व विभाग की टीम के एसडीएम कार्यालय के बाहर से लेकर मकबरा चौक तक हाईवे पर फैले अतिक्रमण को हटवाया। दुकानों के बाहर सड़क लोगों ने सामान रखकर अतिक्रमण कर रखा था। जिस कारण बार-बार जाम लगने से राहगीरों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही थी। इस संबंध में उत्तर प्रदेश जनकल्याण मंच समेत अन्य समाजसेवी संगठन भी कई बार प्रशासन को ज्ञापन दे चुके हैं। यहां तक ही स्टेट हाईवे के अधिकारी भी अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी कर चुके थे, लेकिन अतिक्रमणकारियों पर इसका कोई असर नहीं पड़ा। उत्तर प्रदेश में फिर से योगी आदित्यनाथ की सरकार के सत्ता में आने के बाद अतिक्रमण पर प्रशासन का बुलडोजर फिर से चल पड़ा है। एसडीएम ने बताया कि दुकानदारों को स्पष्ट निर्देश दे दिए गए हैं, यदि हाईवे पर सीमा रेखा से आगे सामान रखकर अतिक्रमण किया गया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान स्टेट हाईवे के एई आलोक कुमार, सीओ दुर्गा प्रसाद तिवारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। हालांकि कुछ लोगों ने विरोध भी किया, लेकिन भारी पुलिस बल से चलते उनकी एक नहीं चली। वहीं, समाजसेवी संगठनों ने नगर में भी अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाने की प्रशासन से मांग की है। एसडीएम ने बताया कि हाइवे के बाद नगर के बाजारों में भी अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें