फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटर में अदिति, हाईस्कूल में गौरव और शिविका जिला टॉप 

Sat, 10 Jun 2017 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
रिजल्ट आने के बाद खुशी मनाती छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा का परिणाम शुक्रवार को घोषित होते ही होनहार विद्यार्थियों के चेहरे पर खुशियां छलक आई। कक्षा 12वीं के शीर्ष तीनों पदों पर बेटियों ने कब्जा किया है। इंटरमीडिएट के साइंस वर्ग में अदिति भारद्वाज ने (94.6) प्रतिशत के साथ जिला टॉप किया है। हाईस्कूल में गौरव नारायण, शिविका रानी ने (90.5) प्रतिशत अंक लेकर 10वीं में जिला टॉप किया है। वहीं, कक्षा 12वीं की टॉपर अदिति का यूपी में अंकों के हिसाब से सातवां नंबर भी आया है।    
विज्ञापन

  
यूपी बोर्ड में कक्षा 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम एक साथ जारी किया गया। दोपहर बाद आए परिणाम ने छात्र-छात्राओं के चेहरे खिला दिए। मेधावियों ने अपनी मेहनत के बल पर नाम पूरे जिले का नाम रोशन किया है। कक्षा 12वीं में मीरापुर के सनातन धर्म इंटर कॉलेज की साइंस वर्ग की छात्रा अदिति भारद्वाज (94.6) ने जिला टॉप किया है।

भागवंती सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कालेज की मीनाक्षी शर्मा (91.8) ने द्वितीय और यशी रोहेला एवं खतौली के शिशु शिक्षा निकेतन की छात्रा मदिहा ने (91.20) अंक लेकर जिले में तृतीय स्थान पाया है। वहीं, कक्षा 10वीं में बेटों ने बेटियों को पीछे छोड़ा है। इसमें पहले स्थान पर लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती शिशु मंदिर के गौरव नारायण और भागवंती सरस्वती शिशु मंदिर की छात्रा शिविका रानी ने (90.5) प्रतिशत अंक लेकर जिला टॉप किया है।
विज्ञापन


वहीं, लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कालेज के ओजस्वी पुंडीर (90.33), सरस्वती शिशु मंदिर केवशपुरी के छात्र सजल गर्ग ने (90.16) प्रतिशत अंक लेकर जिले में क्रमश: दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया है। मेधावियों की सफलता से गांव-बस्ती के लोग काफी गद्गद हैं। परीक्षाफल आने के बाद छात्र-छात्राओं की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। शिक्षकों, मैनेजमेंट कमेटी और परिवार में जश्न मनाया गया। टॉपरों ने एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाकर खूब मस्ती की।       
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें