बुढ़ाना में डीएवी महाविद्यालय का निरीक्षण पहंचे एडीजी मेरठ जोन राजीव सभरवाल।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
एडीजी ने केंद्रीय विद्यालय व आईटीआई का भ्रमण किया
मुजफ्फरनगर। पुलिस अधिकारी चुनाव की तैयारियों में जुट गए हैं। एडीजी राजीव सभरवाल ने चुनाव के दौरान फोर्स ठहराने के लिए आईटीआई व केंद्रीय विद्यालय का निरीक्षण किया।
शुक्रवार देर शाम एडीजी ने मुजफ्फरनगर पहुंचकर एसएसपी अभिषेक यादव, एसपी सिटी अर्पित विजय वर्गीय, सीओ सिटी कुलदीप सिंह के साथ आईटीआई व केंद्रीय विद्यालय का निरीक्षण किया। दोनों स्थानों को चुनाव के दौरान पुलिस व पीएसी बल को ठहराने के लिए सही माना गया है। वहां अधिकारियों ने ठहरने के दौरान पुलिसकर्मियों को मिलने वाली मूलभूत सुविधाओं को भी देखा। अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। सीओ सिटी कुलदीप सिंह ने बताया कि उन्होंने शहर कोतवाली पुलिस टीम के साथ क्षेत्र के संवेदनशील गांव वहलना का भ्रमण किया और ग्रामीणों के साथ बैठक की। लोगों को शांति पूूर्ण मतदान के लिए जागरूक किया।
कचहरी में संदिग्ध लोगों की तलाशी ली
मुजफ्फरनगर। शुक्रवार दोपहर के समय सीओ सिटी कुलदीप सिंह ने सिविल लाइन थाना पुलिस के साथ कचहरी का भ्रमण किया। इस दौरान संदिग्ध लोगों को तलाशी भी ली गई।
बुढ़ाना में डीएवी महाविद्यालय का निरीक्षण करते एडीजी मेरठ जोन राजीव सभरवाल व एसएसपी अभिषेक यादव- फोटो : MUZAFFARNAGAR