फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीजी ने किया पुलिस लाइन और एसएसपी कार्यालय का निरीक्षण

विज्ञापन
पुलिस आफिस का निरीक्षण करते एडीजी राजीव सभरवाल। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। मेरठ जोन के एडीजी राजीव सभरवाल ने सोमवार को पुलिस लाइन, एसएसपी कार्यालय व नई मंडी कोतवाली का निरीक्षण किया। पुलिस लाइन में पेंशनर्स की बैठक ली। समस्याओं का जल्द निस्तारण कराने के आदेश दिए।
विज्ञापन

सोमवार सुबह एडीजी पुलिस लाइन पहुंचे, जहां उन्होंने पुलिस लाइन का निरीक्षण किया। पुलिस लाइन में बनी महिला बैरक को भी देखा। एसएसपी कार्यालय पहुंच कर सभी शाखाओं में रजिस्टर व रखरखाव तथा सफाई को देखा। एलआईयू शाखा के कर्मचारियों से आवश्यक जानकारी ली। सभी शाखाओं की आवश्यक फाइलों को भी चेक किया। इसके बाद नई मंडी कोतवाली का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ एसएसपी अभिषेक यादव, एसपी सिटी अर्पित विजय वर्गीय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें