फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकाया भुगतान शीघ्र नहीं करने पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
कलक्ट्रेट में चीनी मिलों के अधिकारियों की बैठक लेती डीएम सेल्वा कुमारी जे। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
बकाया भुगतान शीघ्र नहीं करने पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। डीएम सेल्वा कुमारी जे ने जिले के चीनी मिल प्रबंधकों को चेतावनी दी कि वह किसानों के बकाया भुगतान में तेजी लाएं नहीं तो कार्रवाई के लिए तैयार रहें। हर हाल में 14 दिन से पहले का सारा भुगतान हो जाना चाहिए। कौन चीनी मिल किस तारीख को कितना भुगतान करेेगी इसकी सूचना जिला गन्ना अधिकारी को नोट करा दें।
सोमवार को कलक्ट्रेट स्थित लोकवाणी सभाकक्ष में डीएम ने समीक्षा बैठक की। जिले की चीनी मिलों के प्रबंधकों की बैठक में डीएम ने कहा कि बकाया गन्ना भुगतान में लापरवाही किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जा सकती। किसानों का बकाया भुगतान एक सप्ताह में कर दिया जाए। भुगतान नहीं करने वाली चीनी मिल कार्रवाई के लिए तैयार रहें। डीएम की समीक्षा में पाया गया कि चीनी मिल भैसाना पर पिछले वर्ष का 55.58 करोड़ रुपये बकाया है, जिस पर चीनी मिल अध्यासी को तत्काल भुगतान करने के निर्देश दिए गए। चीनी मिल प्रतिनिधि ने 31 जनवरी तक गत वर्ष का संपूर्ण गन्ना मूल्य भुगतान करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

मौजूदा पेराई सत्र 2020-21 में चीनी मिल खतौली पर 79.93 करोड़ रुपये, तितावी पर 114.32 करोड़ रुपये, भैसाना पर 162.32 करोड़ रुपये , मंसूरपुर पर 73.21 करोड़ रुपये, टिकौला पर 66.94 करोड़ रुपये, खाईखेडी पर 32.12 करोड़ रुपये, रोहाना पर 19.04 करोड़ रुपये तथा चीनी मिल मोरना पर 42.81 करोड़ रुपये बकाया है। सभी चीनी मिलों को तत्काल बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान करने के निर्देश दिए गए। जिला गन्ना अधिकारी आरडी द्विवेदी ने बताया कि चीनी मिलों को भुगतान की कार्य योजना देने के लिए कहा गया है। यह प्रयास किया जा रहा है कि किसानों का 14 दिन से पहले का सारा भुगतान कराया जाए।
विज्ञापन

समीक्षा बैठक में डीसीओ डॉ आरडी द्विवेदी, एसडीएम सदर दीपक कुमार के अलावा डॉ अशोक कुमार यूनिट हेड चीनी मिल खतौली, पुष्कर मिश्रा यूनिट हेड चीनी मिल खाईखेडी, अरविंद कुमार दीक्षित यूनिट हेड चीनी मिल मंसूरपुर, एमसी शर्मा यूनिट हेड टिकौला, राज सिंह चौधरी यूनिट हैड भैंसाना, धीरज सिंह गन्ना महाप्रबंधक तितावी, बलधारी सिंह गन्ना महाप्रबंधक चीनी मिल मंसूरपुर, नरेश मलिक गन्ना महाप्रबंधक चीनी मिल रोहाना, वीसी अस्थाना लेखाकार चीनी मिल मोरना, लेखपाल सिंह गन्ना महाप्रबंधक चीनी मिल भैसाना उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें