फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा देने पहुंची छात्रा से छेड़छाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
परीक्षा देने पहुंची छात्रा से छेड़छाड़
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, पुरकाजी। क्षेत्र के एक गांव स्थित इंटर कॉलेज में परीक्षा देने पहुंची कक्षा-नौ की छात्रा ने कॉलेज के दो शिक्षकों पर बहाने से स्कूल में रोककर छेड़छाड़ व अपमानित करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी पास के ही एक गांव स्थित इंटर कॉलेज में कक्षा नौ की छात्रा है। सोमवार को छात्रा कॉलेज में परीक्षा देने गई थी। आरोप है कि परीक्षा देने के बाद कॉलेज के दो शिक्षकों ने उसे बहाने से क्लास में ही रोक लिया और सब परीक्षार्थियों के जाने के बाद छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपियों ने छात्रा को जातिसूचक शब्दों से अपमानित करते हुए अंजाम भुगतने की भी धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता ने घर पहुंचकर परिजनों को घटना से अवगत कराया, जिसके बाद परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे और दोनों शिक्षकों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह यादव का कहना है कि छात्रा ने दो शिक्षकों पर छेड़छाड़ व बदसलूकी का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें