फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रमिक पैदल चले तो होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। लॉकडाउन लागू होने के बाद से अपने घरों की ओर पैदल जा रहे श्रमिकों की ओर ध्यान न देने वाले अफसरों की नींद हादसे के बाद टूटी है। बृहस्पतिवार को निरीक्षण करने पहुंचे मंडलायुक्त सहारनपुर ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि कोई भी श्रमिक पैदल नहीं जाना चाहिए। यदि श्रमिक सड़कों पर पैदल चलते मिले तो संबंधित प्रशासनिक एवं पुलिस के अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

छह मजदूरों की मौत के बाद शासन तक हिल गया है। मुख्यमत्री योगी आदित्यनाथ के संज्ञान लेने के बाद अफसर जागे हैं। मंडलायुक्त संजय कुमार ने कहा कि जो भी मजदूर पैदल चलते दिखाई दें उन्हें वहीं रोक लें। उनके खाने-पीने और ठहरने की व्यवस्था करें। साथ ही वाहन की व्यवस्था कराकर उन्हें घर तक भिजवाया जाए। उन्होंने सभी अधिकारियों को चेतावनी दी है कि यदि कोई श्रमिक पैदल जाता मिला तो संबंधित क्षेत्र के प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें