फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यमंत्री के निकटस्थ तीन सभासदों पर लटकी कार्रवाई की तलवार

विज्ञापन
विज्ञापन
राज्यमंत्री के निकटस्थ तीन सभासदों पर लटकी कार्रवाई की तलवार
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका बोर्ड बैठक का विरोध करने और यह भ्रम फैलाने पर की भाजपा बोर्ड बैठक के खिलाफ है, तीन सभासदों पर अनुशासनहीनता में कार्रवाई हो सकती है। सभासद दल के नेता प्रेमी छाबड़ा और उप नेता विपुल भटनागर ने बोर्ड बैठक में कहा कि तीनों सभासदों की कार्य प्रणाली से संगठन को अवगत कराया जा रहा है। चेयरपर्सन ने भी हाईकमान को शिकायत किए जाने की बात कही है।
भाजपा के सभासद राजीव शर्मा, मनोज वर्मा और कुसुम लता पाल पत्नी बिजेंद्र पाल प्रदेश के राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल के खास माने जाते हैं। इन सभासदों ने भाजपा में होते हुए भी भाजपा की चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। चेयरपर्सन की कई शिकायतें प्रशासन को इन सभासदों ने की, जिन्हें निराधार पाया गया। बोर्ड बैठक को लेकर भी इन सभासदों ने भाजपा सभासद दल के नेता प्रेमी छाबड़ा और उप नेता विपुल भटनागर के निर्देशों के विपरीत जाकर बोर्ड बैठक के बजट वाले एजेंडे का विरोध करते हुए विरोधी सभासदों के साथ मीटिंग की और बोर्ड बैठक को विफल कराने में लगे रहे।
विज्ञापन

सभासद राजीव शर्मा ने गत दिवस ही डीएम को शिकायत करते हुए पर्यवेक्षक की मांग की थी, जिस पर एक पर्यवेक्षक भी बोर्ड बैठक के लिए नामित कर दिया गया। बोर्ड बैठक में राजीव शर्मा, मनोज वर्मा और कुसुमलता पाल के साथ ही विरोधी गुट का कोई भी सभासद उपस्थित नहीं रहा। बोर्ड बैठक को विफल करने का प्रयास किया गया। भाजपा सभासद दल के नेता प्रेमी छाबड़ा ने कहा कि पार्टी विरोधी गतिविधि में शामिल रहने पर सभासदों की शिकायत होगी। उप नेता विपुल भटनागर ने कहा कि पार्टी के इन सभासदों के खिलाफ शीर्ष नेतृत्व से शिकायत करेंगे।
विज्ञापन

चेयरपर्सन ने भी कहा कि वह हाईकमान तक पूरा मामला पहुंचाएंगी। भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला का कहना है कि हमारे भाजपा सभासद दल के नेता और उप नेता बैठक में मौजूद रहे। उनकी रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें