फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: परिषदीय स्कूलों में छात्र छात्राओं की उपलब्धियों का होगा सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिले के परिषदीय विद्यालयों में पढ़ाई, खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों की उपलब्धियों को अब विद्यालय स्तर पर सम्मान मिलेगा। इसके लिए विद्यालयों में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किए जाएंगे। प्रत्येक विद्यालय को समारोह के आयोजन के लिए पांच हजार रुपये तक की धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी। धनराशि एसएनए स्पर्श के माध्यम से विद्यालयों को जारी की जाएगी।
समारोह का उद्देश्य विद्यालयों में बच्चों की उपलब्धियों को पहचान देने के साथ उन्हें आगे बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करना है। साथ ही पुरस्कार वितरण कार्यक्रमों के माध्यम से अभिभावकों की विद्यालयी गतिविधियों में भागीदारी बढ़ाने पर भी जोर रहेगा। कार्यक्रम में बेहतर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के अभिभावकों को भी सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

समेकित शिक्षा के जिला समन्वयक सुशील कुमार ने बताया कि शासन की ओर से समारोह के आयोजन के लिए खर्च की सीमा भी निर्धारित की गई है। लाउडस्पीकर, बैठने के लिए कुर्सी आदि की व्यवस्था पर अधिकतम 1500 रुपये, अभिभावकों के जलपान पर 1500 रुपये और पुरस्कार सामग्री खरीदने पर 2000 रुपये तक खर्च किए जा सकेंगे।
विज्ञापन

इस पहल से विद्यालयों में बच्चों की उपलब्धियों को मंच मिलने के साथ अभिभावकों को भी अपने बच्चों की शैक्षिक और सह-शैक्षिक प्रतिभाओं से रूबरू होने का अवसर मिलेगा। पुरस्कार वितरण समारोह के जरिए बच्चों में प्रोत्साहन और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होगी। - संदीप कुमार, बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें