फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: नजला-खांसी के रोगी में स्वाइन फ्लू की पुष्टि, 15 हुई संख्या

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जनपद में नजला-खांसी के एक रोगी में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। एक रोगी में स्वाइन फ्लू की पुष्टि होने पर स्वास्थ्य विभाग की रैपिड रेस्पांस टीम उपचार के लिए मखियाली स्थित रोगी के घर पहुंची। जनपद में फ्लू के मरीजों की संख्या 15 हो गई। जबकि डेंगू के छह रोगी सामने आ चुके हैं।
जनपद में स्वाइन फ्लू और डेंगू के मामले धीरे-धीरे बढ़ रहे हैं। तीन दिन पहले खतौली के एक व्यक्ति में स्वाइन फ्लू एवं सरकुलर रोड निवासी एक व्यक्ति में डेंगू की पुष्टि हुई थी। जनपद में स्वाइन फ्लू के मरीजों की संख्या 14 एवं डेंगू मरीजों की संख्या छह हो गई थी।
विज्ञापन

मखियाली में एक और मरीज में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। अब तक स्वाइन फ्लू के 15 रोगी सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी मरीजों के आवास पर रैपिड रेस्पांस टीम भेजी जा चुकी है।
विज्ञापन

वर्जन
घबराने की आवश्यकता नहीं है। बताया कि अब तक स्वाइन फ्लू का हल्का वायरस सामने आया है। इस प्रकार का संक्रमण जानलेवा नहीं होता और आमतौर पर आराम एवं देखभाल से अपने आप ठीक हो जाता है। उन्होंने सलाह दी कि तेज बुखार, गले में खराश, खांसी, नाक बहना और थकान एवं उल्टी आने की स्थिति में चिकित्सक को दिखाएं। - डॉ. शमशेर आलम, एपीडेमियोलॉजिस्ट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें