फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म के आरोपी ने किया युवती का अपहरण

विज्ञापन
विज्ञापन
दुष्कर्म के आरोपी ने किया युवती का अपहरण
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। एक युवक ने सिविल लाइंस थाने में दुष्कर्म के आरोपी पर अपनी बहन का महावीर चौक से अपहरण का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई है।
युवक ने शुक्रवार दोपहर सिविल लाइंस पुलिस को बताया कि उसकी बहन को पुरकाजी निवासी दूसरे वर्ग का एक युवक नौकरी दिलाने का झांसा देकर साथ ले गया था। आरोप है कि उसने करीब दो साल तक युवती को अपने साथ रखा। इस दौरान उससे दुष्कर्म किया और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया। युवती किसी तरह छूटकर अपने घर पहुंची। वह शुक्रवार को आरोपी के खिलाफ शिकायत लेकर पुलिस ऑफिस पहुंची। वहां किसी अधिकारी के नहीं मिलने पर आला अफसरों के साथ मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी मामले की शिकायत की। इसके बाद वह घर लौटने के लिए भाई के साथ महावीर चौक पहुंची। आरोप है कि दुष्कर्म का आरोपी अपने साथियों के साथ कार से वहां पहुंचा तथा उसकी बहन का अपहरण कर ले गया। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी परंतु पुलिस ने सुनवाई नहीं की। पीड़ित ने अपनी बहन की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

उधर, सीओ सिटी कुलदीप सिंह ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। महावीर चौक अति व्यस्त क्षेत्र है। वहां अपहरण होना मुमकिन नहीं लगता। वहां हर समय पुलिसकर्मियों के साथ-साथ बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहते हैं। इसके बावजूद मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें