-बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने लगाया। एसडीएम को प्रार्थना पत्र देकर की कार्रवाई की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। मेला श्रावणी छड़ियान के दौरान आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में अश्लील नृत्य, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र के ऊपर जूते लगाने का आरोप बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने लगाया। एसडीएम मोनालिसा जौहरी को प्रार्थना पत्र देकर आयोजकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
बजरंग दल नगर संयोजक चंद्रपाल राजपूत, प्रशांत पंडित, पुनीत, दीपक आदि ने एसडीएम को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि मेला छड़ियान के दौरान नगर पालिका की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। मेला लोगों की धार्मिक आस्था से जुड़ा है। कार्यक्रम के नाम पर अश्लील नृत्य कराया गया। आरोप लगाया कि कई जगह राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की फोटो लगी थी, जिसके ऊपर आयोजक जूते लेकर घूम रहे थे। आयोजकों के इस कृत्य से लोगों में रोष है। कार्यकर्ताओं ने आयोजकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसडीएम ने इस मामले में जांच करा कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
खतौली नगर पालिका परिषद के चेयरमैन हाजी शाहनवाज अली का कहना है कि यह मामला उनके संज्ञान में नहीं है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी हमारे महापुरुष हैं। इसकी जांच कराई जाएगी, अगर ऐसा हुआ है तो वह खेद प्रकट करते हैं। याद ए रफी में नृत्य हुआ है तो वह गलत है। भविष्य में होने वाले कार्यक्रम याद ए रफी में कलाकार केवल रफी के ही नगमे गाएंगे।