फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं और युवतियों के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप, एक आरोपी दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद(सहारनपुर)। रास्तम मार्ग पर बाइक सवार चार युवकों ने उत्तराखंड से लौट रहीं महिलाओं और युवतियों को गाड़ी से उतारकर उनके साथ छेड़छाड़ की। इस दौरान महिलाओं ने एक युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

बास्तम गांव निवासी शुभम ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि प्रतिदिन की तरह वह शनिवार की रात्रि उत्तराखंड के जहाजगढ़ में स्थित एक कंपनी में काम करने वाली महिलाओं और युवतियों को बोलेरो गाड़ी से लेकर लौट रहा था। आरोप है कि जब वह रास्तम नहर की पटरी पर पहुंचे तो दो बाइकों पर सवार चार युवकों ने ओवरटेक कर गाड़ी को रोक लिया तथा महिलाओं और युवतियों को नीचे उतारकर उनके साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें करने लगे। विरोध पर कई महिलाओं के साथ मारपीट भी की गई। इस दौरान महिलाओं के शोर मचाने पर आसपास के लोग वहां पहुंचे तो उक्त युवक वहां से भागने लगे। जिसमें से एक को लोगों ने पकड़ लिया। जिसके बाद महिलाओं समेत ग्रामीण आरोपी युवक को लेकर कोतवाली पहुंचे और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। कुछ देर बाद ही युवक पक्ष के लोग भी वहां पहुंच गए। उनका कहना था कि बोलेरो कार की साइड लगने को लेकर उनके बीच कहासुनी हुई थी। जिसमें महिलाओं ने युवकों के साथ मारपीट भी की। वहीं, पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें