फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेयरपर्सन पर आरोप लगाते हुए सभासद ने दिया इस्तीफा

विज्ञापन
सभासद प्रवीण कुमार उर्फ पीटर। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
चेयरपर्सन पर आरोप लगाते हुए सभासद ने दिया इस्तीफा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नगर पालिका के वार्ड 23 के सभासद प्रवीण कुमार उर्फ पीटर ने पालिका में कमीशन खोरी के साथ ही पालिका चेयरपर्सन पर हठधर्मिता तथा दूषित राजनीति करने का आरोप लगाते हुए इस्तीफा दे दिया है।
डीएम के नाम एडीएम प्रशासन को दिए इस्तीफे में सभासद प्रवीण कुमार ने कहा कि पालिकाध्यक्ष अंजू अग्रवाल द्वारा नगर पालिका में कराई जा रही दूषित राजनीति से त्रस्त होकर वह इस्तीफा दे रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर पालिका के कार्यों में दस प्रतिशत कमीशन खुलेआम लिया जा रहा है। चेयरमैन नगर पालिका में मनमानी कर रही हैं और पालिका के कर्मचारियों व सभासदों को हमेशा परेशान रखती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष अंजू अग्रवाल ने सभी आरोपों को मिथ्या बताया है। उन्होंने कहा कि संविधान में प्रत्येक नागरिक को नियमों के अधीन किसी भी निर्वाचन को लड़ने का अधिकार है तथा निर्वाचन में जीत दर्ज करने के पश्चात अपने नियत कर्तव्य का पालन करना भी हर जनप्रतिनिधि का दायित्व है। उसे जन भावनाओं के अनुसार गरिमामय ढंग से कार्य करना चाहिए। सभासद का इस्तीफा देना वार्ड 23 की जनता के साथ धोखा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें