फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हथियार लेकर घर में घुसकर जान से मारने का प्रयास

विज्ञापन
ककरौली के गांव ढांसरी से पुलिस ने बरामद की देशी बंदूक। - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
घर में घुसकर हत्या के प्रयास का आरोप
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, ककरौली। गांव ढांसरी में दो पक्षों में मेड़ को लेकर चल रहे विवाद में एक पक्ष ने दूसरे पर हथियार लेकर घर में घुसने और जान से मारने के प्रयास का आरोप लगाया है। पुलिस ने चार लोगों को पकड़ा है। कुछ महीने से खेत की मेड़ को लेकर विवाद चल रहा है।
गांव ढांसरी निवासी अतर सिंह का आरोप है कि बृहस्पतिवार दोपहर को गांव के कटार अपने दो पुत्रों सागर व विनीत के साथ उनके घर में घुस आए और उनके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। विरोध करने पर तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी देने लगे। जिस पर उन्होंने तीनों आरोपियों को एक कमरे में बंद कर दिया और डायल 112 को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मकान की घेराबंदी करते हुए दोनों पक्षों के चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मौके से एक देशी तमंचा भी बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ककरौली थाना प्रभारी विजय बहादुर सिंह ने बताया कि गांव ढांसरी के मार्ग पर दो पक्षों के बीच युवक की साइकिल टकराने को लेकर कहासुनी हो गई थी, जिसके चलते एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के घर शिकायत करने के लिए पहुंचे, तो दूसरे पक्ष के लोगों ने तीनों को घर में बंद कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर जाकर दोनों पक्षों के चार लोगों को गिरफ्तार करते हुए देशी मस्कट बरामद किया है। मामले की जांच के लिए दरोगा को घटनास्थल पर भेजा गया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। वही गिरफ्तार किए गए चारों लोगों से कड़ी पूछताछ चल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें