फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों में मारपीट, पथराव में पिता-पुत्र घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रतनपुरी। गांव टोड़ा में ट्रक के शीशे में गेंद लगने पर दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें पिता-पुत्र घायल हो गए। पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

गांव टोड़ा निवासी शराफत पुत्र इशाक के बेटे नईम ने अपना ट्रक गांव में ही स्कूल के पास खड़ा कर रखा था। वहीं पर कुछ बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे। इस दौरान गेंद नईम के ट्रक के शीशे में जा लगी। जिस पर नईम ने बच्चों से दूर जाकर खेलने के लिए कहा। बच्चों के परिजनों अजारु पुत्र जिलेदीन, इस्तकार पुत्र मेहर अली, नईम पुत्र गय्यूर और साहिल पुत्र महबूब अली उससे गाली गलौज करने लगे। दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया। लोग लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से शराफत व उसके परिजनों के साथ जमकर मारपीट की। उक्त आरोपियों ने इनके घर पर पथराव भी किया। जिसमें शराफत और उसके पुत्र नईम घायल हो गया। पुलिस मौके पर पहुंची एवं पुलिस ने घायलों को बुढ़ाना सीएचसी भेजा। पुलिस ने पीड़ित शराफत की तहरीर पर चारों आरोपियों अजारू, इस्तकार, नईम एवं साहिल के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें