फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: चौकी में पुलिस के सामने ही मारपीट करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


भोपा। मोरना गांव की एक महिला ने अपने ही गांव की दूसरी महिला पर पुलिस चौकी में पुलिस के सामने मारपीट और गला दबाने का आरोप लगाया है। पीड़िता निशा ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

निशा का आरोप है कि गांव की एक महिला उससे पुरानी रंजिश रखती है। दो दिन पहले आरोपी महिला ने निशा पर छत से पत्थर फेंके थे, जिसमें वह बाल-बाल बची थी। इस मामले को लेकर रविवार को पुलिस ने दोनों पक्षों को चौकी पर बुलाया था। आरोप है कि पुलिस की मौजूदगी में ही आरोपी महिला ने निशा के साथ मारपीट की और उसका गला दबाया। जांच अधिकारी निरीक्षक आशुतोष कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में है। उन्होंने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें