फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मस्जिद के इमाम ने दर्ज कराई चोरी की प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
-घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवरात ले गए चोर
विज्ञापन

खतौली। गांव भंगेला में मस्जिद के इमाम के घर से नकदी और जेवरात चोरी हो गए। पुलिस ने इमाम अमीर अहमद की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। चोरी का खुलासा करने के लिए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
अमीर अहमद ने पुलिस को बताया कि शनिवार सुबह करीब नौ बजे वह अपनी पत्नी अफसाना के साथ अपनी बीमार मां को देखने गांव मोहम्मदपुर माफी गए थे, उनके बच्चे उस समय स्कूल में थे। दोपहर करीब एक बजे जब वे घर लौटे तो दरवाजे का कुंडा टूटा हुआ मिला। अंदर जाने पर अलमारी का ताला भी टूटा हुआ था। अलमारी में रखे पैसे और सोने-चांदी के जेवरात गायब थे। इस घटना से परिवार सदमे में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस उपाधीक्षक रुपाली रॉय चौधरी ने बताया कि चोरी के खुलासे के लिए एक पुलिस टीम गठित की गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। कैमरों की फुटेज में एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया है। पुलिस युवक की पहचान करने का प्रयास कर रही है। जल्द ही चोरों को पकड़ने का दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें