फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident In Muzaffarnagar: खतौली में नहर पटरी पर दो वाहनों की भिड़ंत, दो की मौत, चार घायल

Mon, 12 Feb 2024 10:41 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

उत्तर प्रदेश के खतौली में सोमवार सुबह हुए एक दर्दनाक हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में पांच लोग घायल भी हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल  भिजवाया गया है।
विज्ञापन
Accident - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 उत्तर प्रदेश के खतौली में सोमवार सुबह दो वाहनों की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबिक चार घायल हुए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में उपचार के लिए भिजवाया। वहीं मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए। पुलिस मौके पर जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Mission 2024: कुनबा बढ़ाने में जुटे जयंत, जैनब सिकंदर रालोद में शामिल, दी जा सकती है ये अहम जिम्मेदारी 
विज्ञापन

खतौली क्षेत्र मे गंगनहर पटरी पर मैली से लदे केंटर व ट्रैक्ट-ट्राॅली में टक्कर हो गई। इस हादसे में दो युवकों की मौत हो गई और दोनों वाहनों में सवार चार लोग घायल हो गए। उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया है।

मेरठ के थाना सरुरपुर के गांव खिवाई निवासी शादाब (18) व तैमूर (35) अपने केंटर में कोल्हू की मैली भर कर जानसठ की तरफ से गंगनहर पटरी के रास्ते खतौली की तरफ आ रहे थे। केंटर में सलमान व मैराज भी बैठे थे। सामने से ट्रैक्ट- ट्राॅली लेकर आ रहे जौला बुढ़ाना निवासी हमीद व आदिल की ट्रैक्ट- ट्राॅली केंटर से टकरा गई और केंटर पलट गया।

इस हादसे में शादाब व तैमूर की मौत हो गई, वहीं दोनों वाहनों में सवार अन्य चारों लोग घायल हो गए। केंटर के पलटने पर मैली सड़क पर फैल गई, जिस कारण मार्ग पर आवागमन बंद हो गया।

सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए और क्रेन की मदद से दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाया। दमकल विभाग की गाड़ी मंगाकर पानी की बौछार से सड़क पर फैली मैली को हटवाया जा रहा है। घायलों को हायर सेंटर भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें