फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident In Muzaffarnagar: ट्रक से टकराई ट्रैवलर, दो  की मौत,12 घायल, अस्थि विसर्जन करने जा रहे थे हरिद्वार

Fri, 05 Jul 2024 01:04 PM IST
Dimple Sirohi संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर

सार

मुजफ्फरनगर जनपद में आज सुबह हुए एक दर्दनाक हादसे में दो लोगों की माैत हो गई, जबकि 12 घायल हुए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया और मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए।
विज्ञापन
ट्रक से टकराई ट्रैवलर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में आज सुबह एक भीषण हादसा हुआ। हादसे में दो लोगों की माैके पर ही माैत हो गई। वहीं 12 लोग घायल हुए हैं। बताया गया कि ये सभी लोग एक ट्रैवलर में सवार होकर हरिद्वार अस्थि विसर्जन के लिए जा रहे थे। इसी दाैरान पुरकाजी क्षेत्र में ट्रैवलर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई।

विज्ञापन


दिल्ली के शाहबाद डेरी निवासी एक दर्जन से अधिक लोग ट्रैवल गाड़ी में हरिद्वार अस्थि विसर्जित करने जा रहे थे। पुरकाजी क्षेत्र में हादसा होने पर दो लोगों की मौत हो गई। एक दर्जन लोग घायल हो गए।

शाहाबाद डेरी निवासी रजनी, संजय, सांगरी देवी, विजय, देवांसी, रितिक, विजय, रानी रचना, मीणा, रोहतास, मोनिका अपने परिवार के एक व्यक्ति की मौत होने के बाद अस्थि लेकर हरिद्वार विसर्जित करने जा रहे थे।
विज्ञापन


पुरकाजी में देहरादून बाईपास पर सड़क किनारे खड़े ट्रक से ट्रेवलर की टक्कर हो गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। उनकी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं। घायल उपचार कराने के बाद अस्थि लेकर हरिद्वार के लिए रवाना हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें