फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident In Muzaffarnagar: टायर में पंक्चर होने पर पलटा कांवड़ियों का केंटर, 14 घायल

Sat, 20 Jul 2024 11:14 AM IST
Dimple Sirohi संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर

सार

मुजफ्फरनगर जनपद में आज सुबह हुए एक सड़क हादसे में 14 कांवड़िए घायल हो गए। बताया गयया कि आगरा से हरिद्वार कांवड़ लेने जा रहे कांवड़ियों का केंटर पंक्चर होने से पलट गया। इससे हादसा हो गया।
विज्ञापन
हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर जनपद में आज सुबह एक बड़ा हादसा हुआ। आगरा से हरिद्वार कांवड़ लेने जा रहे कांवड़ियों का केंटर पंक्चर होने से पलट गया। इस हादसे में 14 कांवड़ियां घायल हो गए। सात कांवड़ियों को रेफर किया गया है। मौके पर कुछ देर के लिए जाम भी लग गया था।

विज्ञापन


आगरा के ताजगंज के मोहल्ला लकावली कलाल खेडिया व मोहल्ला लोहा घाट निवासी बीस कांवड़ियां केंटर मेें सवार होकर हरिद्वार कांवड़ लेने जा रहे थे। केंटर पर पीछे डीजे लगाया था। दिल्ली देहरादून हाईवे पर खतौली में सठेड़ी कट के पास केंटर के पीछे टायर में पंक्चर हो गया और केंटर लहरा कर सड़क के बीच पलट गया। 

यह भी पढ़ें: Name plate Controversy: सलीम की दुकान बंद, वसीम का ढाबा चलाएगा मनोज, फैसले के बाद दुकानदारों में बेचैनी
विज्ञापन
विज्ञापन



इस हादसे में घायलों को खतौली के सेंट फ्रांसिस अस्पताल व सीएचसी में ले जाया गया। घायल रवि, हरेश, दीपक, श्रीराम, मनपाल, आदित्य व मनोज का रेफर कर दिया गया। तेजवीर, रवि , अमन अशोक, सनी  व मोहित को उपचार दिया गया।  सीओ खतौली राम आशीष यादव भी मौके पर पहुंचे । मौके पर जाम भी लग गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से केंटर को हटवा कर यातायात सुचारू कराया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें