फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में किसान की मौत

Thu, 11 Feb 2016 12:16 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मंसूरपुर। ट्रक ने सामने आ रही ट्रैक्टर-ट्राली में टक्कर मार दी जिससे ट्रैक्टर-ट्राली पलट गई। इसके नीचे दबने से किसान की मौके पर ही मौत हो गई। चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। किसानों ने ट्रक चालक को गिरफ्तार करने की मांग करते हुए हंगामा किया। इस दौरान करीब दो घंटे जाम लगा रहा। पुलिस ने किसानों को समझा बुझाकर शांत करते हुए यातायात सुचारु कराया।
विज्ञापन


थाना शाहपुर क्षेत्र के गांव हजूरनगर निवासी किसान परवेज (32) पुत्र इनायत मंगलवार को अपने ट्रैक्टर-ट्राली में गन्ने लेकर खतौली शुगर मिल में डालने के आया था। रात में करीब 11 बजे प्रवेज गन्ने डालकर गांव लौट रहा था। गांव शाहपुर मोड़ पर तेजी से सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर से ट्रैक्टर-ट्राली पलट गई। जिसके नीचे दबकर परवेज की मौके पर ही मौत हो गई।

टक्कर मारने के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। पीछे आ रहे किसानों ने किसान की मौत को लेकर हंगामा खड़ा कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।  किसानों ने हंगामा करते हुए पुलिस से ट्रक चालक को गिरफ्तार करने की मांग की।
विज्ञापन


पुलिस ने किसानों को समझा-बुझाकर शांत किया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। इस दौरान करीब दो घंटे तक जाम लगा रहा। जाम लगने से वाहन सवारों को भारी परेशानी हुई। परिवार से नवेद अली ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें