फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैंकर के ब्रेक फेल, मुश्किल से बचीं कई जानें

Thu, 04 Feb 2016 11:56 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। रेलवे के ओवर ब्रिज पर चढ़ते ही खाली तेल के टैंकर के अचानक ब्रेक फेल हो गई। चालक ने ओवर ब्रिज की रेलिंग में टक्कर मारकर टैंकर को बमुश्किल रोका। चालक की सूझबूझ से कई लोगों की जान बच गई।
विज्ञापन


धामपुर निवासी चालक जानसठ की ओर से खाली तेल का टैंकर लेकर आ रहा था। रेलवे के ओवर ब्रिज पर जैसी टैंकर चढ़ा अचानक ब्रेक फेल हो गए। चालक ने काफी ब्रेक भी लगाए, लेकिन टैंकर नहीं रुका। जिससे कई हादसे का शिकार होने से बचे। जिससे जानसठ तिराहे पर खड़े ठेली वाले दुकानदारों व राहगीरों में अफरातफरी मच गई।

राहगीर इधर-उधर भागने लगे। चालक ने ओवर ब्रिज की रेलिंग में टक्कर मारकर टैंकर को रोक दिया। इस तरह से टैंकर के नीचे आने से लोगों की जान बच गई। इस दौरान ओवर ब्रिज पर जाम लग गया। जाम में वाहन फंसने से राहगीरों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पुलिस ने टैंकर हटवाकर किसी तरह से जाम को खुलवाया। जाम करीब दो घंटे तक लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें