फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना विद्यार्थियों के शैक्षिक सत्र शुरू

विज्ञापन
भोपा के स्वामी कल्याण देव बालिका इंटर कॉलेज में शिक्षण काय करती शिक्षिकाएं। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। कोरोना काल के चलते तीन माह बाद सोमवार को स्कूल, कॉलेज खुले। शिक्षक और स्टॉफ कॉलेज पहुंचा। बिना छात्र-छात्राओं के ही नया शैक्षिक सत्र शुरू हो गया। पहले दिन शिक्षकों ने रजिस्टर मेनटेन किए। अब प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी तथा विद्यार्थियों की ऑनलाइन क्लासेज चलेगी।
विज्ञापन

सोमवार पूर्वाह्न 11.46 पर रोडवेज बस स्टैंड के पास एसडी इंटर कॉलेज में पहुंचे तो प्रधानाचार्य सुदीप कुमार सोशल डिस्टेंस में बैठे शिक्षकों को दिशा निर्देश देते हुए मिले। शिक्षक रजिस्टर पूरे करने में लगे थे। प्रमोट किए गए छात्र-छात्राओं का नया रजिस्टर बनाया जा रहा था। कोरोना का भय हर ओर था। सभी की थर्मल स्क्रीनिंग कराई गई। हाथों को सैनिटाइजर भी कराया जा रहा था। शिक्षक सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे थे। मास्क भी लगाया था। प्रधानाचार्य ने बताया कि हाईस्कूल और इंटर के छात्रों का नया रजिस्टर बनाया गया। ऑनलाइन पढ़ाई कराई जाएगी। इसके साथ ही मंगलवार से एडमिशन प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी। आज कॉलेज में अधिकांश स्टॉफ पहुंचा।
उधर, भोपा लॉकडाउन के बाद सोमवार को क्षेत्र के समस्त इंटर कॉलेज खुले। शिक्षक-शिक्षिकाओं ने विद्यालय में समय से पहुंच कर सरकार की गाइड लाइन के अनुरूप कार्य किया। जनता इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राकेश कुमार ने बताया कि सोमवार को समय से विद्यालय खुला। शासन के निर्देशानुसार विद्यालय वह समस्त स्टाफ को सैनिटाइज किया गया हैं। रिजल्ट कार्य के साथ छात्र छात्राओं को एडमिशन के बारे में भी जानकारी दी गई। स्वामी कल्याण देव बालिका इंटर कॉलेज भी समय से खुला और समस्त स्टाफ भी मौजूद रहा। सोशल डिस्टेंसिंग के साथ ही विद्यालय में सैनिटाइज का प्रयोग भी किया गया। कक्षा छह व सात में नए एडमिशन की प्रक्रिया की गई। ऑनलाइन पढाई , विषय वार टाइम टेबल, रिजल्ट पोस्ट कार्य आदि किए गए। उधर शाहपुर के राष्ट्रीय इंटर कॉलेज , आर्य एकेडमी इंटर कॉलेज , डीएवी इंटर कॉलेज , कल्पना चावला मेमोरियल इंटर कॉलेज व शाहपुर कन्या इंटर कालेज के अलावा क्षेत्र के माध्यमिक शिक्षा के स्कूल खुले। इस दौरान छात्र-छात्राओं के बिना शिक्षक व कर्मचारी कॉलेज आए। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए आनलाइन कक्षाओं के संचालन की भूमिका तय की। आर्य एकेडमी इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या उर्मिला सिंह ने बताया कि एक दो दिन में ऑनलाइन कक्षाएं संचालित कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें