फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एबीवीपी ने यूपी बोर्ड के रिजल्ट पर सवाल उठाए

विज्ञापन
यूपी बोर्ड के रिजल्ट में गड़बड़ी को लेकर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते छात्र व छात्राएं। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
एबीवीपी ने यूपी बोर्ड के रिजल्ट पर उठाए सवाल
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों ने यूपी बोर्ड के इंटरमीडिएट और हाईस्कूल के घोषित परीक्षा परिणाम में गड़बड़ी के आरोप लगाते हुए प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम एडीएम वित्त को ज्ञापन सौंपा।
परीक्षा सत्र 2020-21 के यूपी बोर्ड के कक्षा 12 और कक्षा 10 के परीक्षाफल में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक हर्ष हार्दिक व छात्र नेता अमन जैन के नेतृत्व में छात्र- छात्राओं ने कलक्ट्रेट में डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। परिषद की ओर से मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन एडीएम वित्त आलोक कुमार को सौंपा गया। इसमें कहा गया है कि यूपी बोर्ड के घोषित परीक्षा परिणाम के कारण विद्यार्थियों को भविष्य में अनेक समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। इससे विद्यार्थियों का भविष्य अंधकारमय होता नजर आ रहा है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने छात्रहित के लिए मांग करते हुए कहा कि इस सत्र से पहले कभी भी प्री बोर्ड परीक्षा को अहमियत नहीं दी जाती थी। इस बार भी सरकार द्वारा परीक्षाफल के लिए प्री बोर्ड परीक्षा के बाद गाइडलाइन जारी की। परीक्षा परिणाम प्री बोेर्ड के आधार पर घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यदि प्री बोर्ड परीक्षा को आधार बनाया जा रहा है तो प्री बोर्ड परीक्षा से वंचित छात्रों की पुन: परीक्षा कराई जाए। अमन जैन ने कहा कि यूपी बोर्ड के सचिव द्वारा हुए जारी निर्देश में कहा गया है कि प्रोन्नत छात्र अगले सत्र यानी अगले साल 2022 में परीक्षा देकर अपने अंक प्राप्त कर सकते हैं, उसे तत्काल रद्द करें। ज्ञापन में कहा गया कि इस व्यवस्था से विद्यार्थियों का एक साल खराब हो जाएगा। पढ़ाई भी छूट जाएगी।
विज्ञापन

इसके बाद विद्यार्थी, डीएम चंद्रभूषण सिंह से भी मिले और अपनी समस्या को रखा। डीएम को बताया गया कि डीएवी इंटर कॉलेज जानसठ कक्षा 12 की एनसीसी इकाई के छात्र एनसीसी कैंप में जाने से प्री बोर्ड परीक्षा से वंचित हो गए थे, जिनका परीक्षाफल भी प्रोन्नत घोषित हुआ। प्रोन्नत होने के कारण इन बच्चों को आगे प्रवेश भी नहीं मिल पाएगा। छात्र-छात्राओं ने शासन और प्रशासन से प्रोन्नत विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम दोबारा घोषित करने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में अमन जैन, हर्ष हार्दिक, शुभम, पारस चौधरी, युवराज सिंह, विनीत, आकांक्षा, निखिल, कार्तिकेय दीक्षित, आकाश, फिजा जैदी, इशिका, खुशी राठी, कपिल कुमार आदि छात्र छात्राएं शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें