फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिषेक ने वुशू में जीता गोल्ड मेडल

विज्ञापन
शाहपुर के गांव रसूलपुर जाटान निवासी वुशू खिलाड़ी ने प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में गोल्ड मैडल ह? - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
शाहपुर। क्षेत्र के गांव रसूलपुर जाटान निवासी वुशू खिलाड़ी अभिषेक बालियान ने बागपत जनपद के बड़ौत में हुई प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल हासिल किया है।
विज्ञापन

कोच अमीर आलम सैफी ने बताया कि बड़ौत में 11 से 14 फरवरी तक आयोजित प्रदेश स्तरीय वुशू प्रतियोगिता के 75 किग्रा वजन में अभिषेक बालियान ने शानदार प्रदर्शन कर गोल्ड मेडल जीता। अभिषेक 25 फरवरी से तीन मार्च तक चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में होने वाली राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में हिस्सा लेगा, जिसके लिए वह मेरठ में चल रहे इंडिया कैंप में प्रशिक्षण ले रहा है। अभिषेक ने कामयाबी का श्रेय पिता उदयवीर, मां बबीता देवी और अपने कोच को दिया।
एनसीसी कैडेट प्रांजल राठी ने साधा गोल्ड पर निशाना
मुजफ्फरनगर। 19 वीं उत्तराखंड राज्य रायफल पिस्टल शूटिंग चैंपियनशिप 2021 में एसडी डिग्री कॉलेज के एनसीसी कैडेट प्रांजल राठी ने चार स्पर्धाओं में पदक जीते, जिसमें 50 मीटर पिस्टल पुरुष एकल में स्वर्ण, 50 मीटर पिस्टल के जूनियर पुरुष वर्ग में रजत, 10 मीटर एयर पिस्टल पुरुष एकल में रजत तथा 10 मीटर में ही एयर पिस्टल के यूथ पुरुष एकल में रजत पदक जीता। प्रांजल राठी का कॉलेज में पहुंचने पर स्वागत किया गया। कॉलेज प्राचार्य डॉ एस सी वार्ष्णेय ने प्रांजल राठी को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें