यूपी बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में जिले में तृतीय स्थान पाने वाले अभिषेक जयंत परिवार के साथ।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
अभिषेक ने बिना ट्यूशन के पाई उपलब्धि
मुजफ्फरनगर। गांधीनगर के रहने वाले अभिषेक जयंत ने बिना ट्यूशन के ही हाई स्कूल में जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। वह लाला जगदीश प्रसाद इंटर कॉलेज का छात्र है।
अभिषेक जयंत का सपना डाक्टर बनने का है। वह कहता है कि परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं होने के कारण उसके पास ट्यूशन के पैसे नहीं थे। आपस में कुछ दोस्तों के सहयोग से ही पढ़ाई की। चार-भाई बहनों में वह सबसे बड़ा है। उसके पिता विजय कुमार मजदूरी करते हैं और मां पिंकी देवी गृहिणी हैं। उसका कहना है कि बाबा जयसिंह ने हमेशा उसका उत्साह बढ़ाया है। प्रतिदिन चार से पांच घंटे की पढ़ाई नियमित रूप से की। जिले में स्थान आने से पूरा परिवार खुश है, अब वह आगे ओर अधिक मेहनत के साथ पढ़ाई करेगा। परिवार के साथ उसे अपने टीचर्स का पूरा सहयोग मिला है।