सरकुलर रोड पर जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में योग करते प्रतिभागी।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
योग में अभिमन्यु व अर्पिता ने पाया प्रथम स्थान
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। राज्य योग सोसायटी एवं उत्तर प्रदेश युवा स्वाभिमान मुजफ्फरनगर की ओर से आयोजित योगासन खेल प्रतियोगिता में अभिमन्यु एवं अर्पिता ने प्रथम स्थान हासिल किया।
सरकुलर रोड स्थित योगा स्टूडियो में आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ राजकीय इंटर कॉलेज के प्राचार्य बृजेश कुमार एवं नीलम चौधरी ने किया। प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में नौ से 14 वर्ष के 38 तथा सीनियर वर्ग में 15 से 25 वर्ष के 42 प्रतिभागी शामिल हुए। जूनियर वर्ग में अभिमन्यु एवं अर्पिता प्रथम, देवेंद्र एवं नूर द्वितीय तथा सौरभ एवं विदुषी तृतीय रही। सीनियर वर्ग में विवेक एवं ऋचा प्रथम, अंकुर एवं आरजू ने द्वितीय तथा दीपक व कोमल ने तृतीय स्थान पाया। इनका चयन राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है। निर्णायक मंडल में प्रभा नागाइच, डा. चंद्रपाल सिंह आर्य, प्रवेंद्र कुमार, पुरुषोत्तम आर्य, नितिन कुमार रहे। संचालन जिला संरक्षक अनूप वर्मा ने किया। इस अवसर पर डा. विपिन कुमार, शीतल, सीता वर्मा, सुरेंद्र सिंह आर्य आदि मौजूद रहे।