फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती ने लगाया युवक पर धर्म परिवर्तन कराने की धमकी देने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरकाजी। कस्बा निवासी एक युवती ने थाने में तहरीर देकर मोहल्ले के ही दूसरे वर्ग के युवक पर छेड़खानी करने व अपहरण कर धर्म परिवर्तन कराने की धमकी देने का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर छेड़खानी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

कस्बा निवासी एक युवती को मोहल्ले का ही दूसरे वर्ग का युवक काफी दिनों से छेड़खानी कर परेशान कर रहा है। पुलिस युवक के खिलाफ पहले भी मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज चुकी है। पीड़िता ने बृहस्पतिवार को थाने पर तहरीर देकर आरोप लगाया है कि आरोपी शाकिर व उसका मामा मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाकर काफी दिनों से परेशान कर रहे हैं। कई बार अपहरण कर धर्म परिवर्तन कराने व कस्बा छोड़कर चले जाने की धमकी भी देते रहते हैं। बृहस्पतिवार को भी आरोपी ने उसके घर में घुसकर चाकू से आतंकित कर मुकदमा वापस नहीं लेने पर टुकड़े करने की धमकी दी। शोर मचाने पर लोग एकत्र हो गए तो आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने आरोपी शाकिर को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध छेड़खानी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। इंस्पेक्टर सुुुुभाष गौतम का कहना है कि पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें