फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसिक रूप से बीमार महिला ने नदी में लगाई छलांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बुढ़ाना। मानसिक रूप से बीमारी के चलते एक महिला ने नदी में छलांग लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। मौके पर मौजूद मुस्लिम समुदाय के युवकों ने नदी में कूदकर उसे बाहर निकाला। पुलिस व मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने युवकों की तारीफ की।
विज्ञापन

कस्बे के तहसील के पीछे कॉलोनी की रहने वाली महिला जगवती (65) पत्नी मास्टर चोम सिंह मानसिक रूप से बीमार है। वह तनाव में चल रही है। बृहस्पतिवार को महिला अचानक घर से निकल गई। वह कस्बे के हिंडन नदी पुल पर पहुंच गई और आत्महत्या करने के लिए नदी में कूद गई। नदी किनारे खड़े मुस्लिम समाज के युवक महिला को बचाने के लिए नदी में कूद पड़े। युवकों ने महिला को नदी से बाहर निकाला। सूचना मिलते ही कस्बा इंचार्ज उप-निरीक्षक जयवीर सिंह मौके पर पहुंचे और महिला को उसके घर पहुंचे। उन्होंने बताया कि महिला का बेटा रामवीर उसकी तलाश में घूम रहा था। महिला मानसिक रूप से बीमार है। पुलिस ने महिला को परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें