फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानून व्यवस्था को कलंकित करने वाला है हाथरस प्रकरण

विज्ञापन
रुडकी रोड पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते आप पार्टी सासंद संजय सिहं । - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
कानून-व्यवस्था को कलंकित करने वाला है हाथरस प्रकरण : संजय सिंह
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। आम आदमी पार्टी के यूपी प्रभारी व सांसद संजय सिंह ने कहा कि हाथरस प्रकरण प्रदेश सरकार व कानून-व्यवस्था को कलंकित करने वाला है। सुप्रीम कोर्ट को सीबीआई से इसकी जांच अपनी निगरानी में करानी चाहिए। पीड़ित परिवार की सुरक्षा केंद्र सरकार द्वारा सुनिश्चित की जानी चाहिए।
मंगलवार को शहर के रुड़की रोड स्थित एक बैंक्वट हाल में आयोजित पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलन में आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार लाठी व मुकदमों के दम पर विपक्ष की आवाज दबाना चाहती है। मेरे ऊपर भी सरकार ने 14 मुकदमे लगा दिए, लेकिन मेरा संघर्ष जारी रहेगा। सांसद ने आरोप लगाया कि कोविड-19 में भी प्रदेश में घोटाला करते हुए आवश्यक सामग्री कई गुना दामों पर खरीदी गई, इसलिए योगी आदित्यनाथ को नैतिकता के आधार पर पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए आप सांसद ने कहा कि कृषि कानून पास होने के बाद किसानों की दुर्दशा बढ़ रही है और उनकी पार्टी इस कानून का विरोध जारी रखेगी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने आप की सदस्यता ली। प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र ढाका, जिलाध्यक्ष अरविंद बालियान, अंकुश चौधरी, अनिल कुमार, शाहनवाज, नईम, बाबर, मीडिया प्रभारी मोहम्मद वसी, आबाद कुरैशी, अर्जुन बालियान, महेश त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत चुनाव में सभी वार्डों में प्रत्याशी उतारेगी आप
मुजफ्फरनगर। आगामी जिला पंचायत चुनाव में आम आदमी पार्टी सभी वार्डों में प्रत्याशी उतारेगी। आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि जनपद में पार्टी मजबूती के साथ पंचायत चुनाव लड़ेगी। जिले में संगठन के विस्तार पर जोर देते हुए उन्होंने पदाधिकारियों को हर गांव में बूथ कमेटियों के गठन के निर्देश दिए। उन्होंने संगठन में शामिल हुए लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि नए कार्यकर्ताओं के जुड़ने संगठन को नई ताकत मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें