- किशोरी के पिता को कॉल कर दी जान से मारने की धमकी
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। एक युवक ने एक किशोरी को मोबाइल पर अश्लील मैसेज व फोटो भेज कर परेशान किया हुआ है। आरोपी ने किशोरी के पिता के मोबाइल पर कॉल कर जान से मारने की धमकी भी दी।
शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 17 वर्षीय किशोरी के मोबाइल फोन पर काफी समय से एक युवक कॉल कर परेशान कर रहा है। किशोरी ने आरोपी का नंबर ब्लैक लिस्ट में डाल दिया तो आरोपी ने इसके बाद अलग-अलग मोबाइल नंबरों से कॉल करना शुरू कर दिया।
युवक कई दिन से किशोरी के मोबाइल पर अश्लील मैसेज व फोटो भेज रहा है। साथ ही किशोरी को बदनाम करने की धमकी दे रहा है। आरोपी ने किशोरी के पिता का नंबर लेकर उन्हें कॉल की और जान से मारने की धमकी दी, जिससे किशोरी व उसका परिवार दहशत में है। किशोरी की मां ने पूरे मामले की जानकारी देकर शहर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।