फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: भाकियू कार्यकर्ताओं ने प्रशासन के खिलाफ दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बुढ़ाना। अलीपुर अटेरना गांव के मुख्य रास्ते से पानी की निकासी न होने से नाराज भाकियू कार्यकर्ताओं ने प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर धरना दिया। एसडीएम व खंड विकास अधिकारी गांव में पहुंचे और ग्रामीणों की समस्या का समाधान कराया। धरना स्थल पर तहसीलदार के पेशकार पर किसानों के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया। आठ अप्रैल को तहसील मुख्यालय पर पंचायत करने की घोषणा की गई।
जिला उपाध्यक्ष अनुज बालियान, तहसील अध्यक्ष संजीव पंवार के नेतृत्व में ग्रामीणों ने एसडीएम राजकुमार भारती को शिकायती पत्र दिया था, लेकिन पानी की निकासी का समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन

समस्या का समाधान नहीं होने पर नाराज भाकियू कार्यकर्ता मंगलवार को अलीपुर अटेरना गांव में एकत्र हुए। यहां तहसील के अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन कर धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन

धरनास्थल पर भाकियू के जिला उपाध्यक्ष ने प्रशासनिक अधिकारियों पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई। एसडीएम राजकुमार भारती व खंड विकास अधिकारी सतीश कुमार राजस्व विभाग की टीम के साथ गांव में पहुंचे। उन्होंने पानी की निकासी हेतु कार्य आरम्भ करवाया। अवैध कब्जा हटवाने के लिए राजस्व विभाग के कर्मचारियों को निर्देश दिए। समस्या का समाधान होने पर भाकियू कार्यकर्ताओं का धरना समाप्त हो गया। इस मौके पर विकास त्यागी, सुधीर सहरावत, इसरार, विरेंद्र, बीरसिंह, सूला, इकराम व हाकम अली मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें