फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहाते समय काली नदी में समाया युवक

विज्ञापन
शहर में पास काली नदी में युवक की डूबने पर मौके पर जाम भीड़। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
नहाते समय काली नदी में समाया युवक
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर के चरथावल मोड़ स्थित मदरसे के पास काली नदी में नहाते समय युवक गहरे पानी में समा गया। सूचना पर ग्रामीणों के साथ ही पुलिस भी मौके पर पहुंची, जिसके बाद गोताखोरों की दो टीमों को युवक की तलाश में लगाया गया, लेकिन शाम तक उसका सुराग नहीं लग पाया था।
शहर कोतवाली क्षेत्र के नई आबादी किदवईनगर निवासी शाहदीन (19) पुत्र अमीर आजम शनिवार दोपहर अपने दोस्तों के साथ चरथावल मोड़ स्थित मदरसे के पास काली नदी में नहाने के लिए आया था। दोपहर करीब ढाई बजे नहाते समय अचानक शाहदीन पैर फिसलने से गहरे पानी में समा गया। उसे डूबता देख दोस्तों ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन बचा नहीं पाए, जिस पर उन्होंने परिजनों को घटना की जानकारी दी। युवक के नदी में डूबने की सूचना मिलते ही परिजनों के साथ ही पुलिस भी मौके पर जा पहुंची। गोताखोरों की दो टीमें मौके पर बुलाकर युवक की तलाश कराई गई, लेकिन शाम तक भी युवक का सुराग नहीं लग सका। बड़ी संख्या में लोग मौके पर ही मौजूद रहकर युवक के सकुशल मिलने की दुआ कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब डेढ़ साल पूर्व भी यहीं डूबा था छात्र
मुजफ्फरनगर। शहर के चरथावल मोड़ स्थित काली नदी में इसी स्थान पर करीब डेढ़ साल पहले भी किदवईनगर निवासी मदरसे के एक छात्र की डूबने से मौत हो गई थी। उक्त छात्र छुट्टी के दिन अपने दोस्तों के साथ नहाने के लिए आया था, जो गहरे पानी में समा गया था। बाद में उसका शव नदी से बरामद हुआ था। जहां ये घटना हुई, वहां पानी बेहद गहरा है, जिसका अंदाजा नहाने वाले को नहीं होता। इसके साथ ही वहां पकड़ने के लिए कुछ नहीं है, जिससे एक बार कोई फिसला तो फिर उसे बचाना नामुमकिन हो जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें