शुकतीर्थ शमशान घाट पर मृतक के परिजनों से जानकारी लेते दरोगा।
- फोटो : KHATAULI
मोरना (मुजफ्फरनगर)। अंतिम संस्कार करने के लिए आया युवक पैर फिसलने से गंगा में डूबा गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटों की मशक्कत के बाद युवक का शव गंगा से बाहर निकाला।
छपार क्षेत्र के गांव बसेड़ा निवासी धर्मवीर पुत्र नरेश अपने दादा कुरडिया के शव का शुकतीर्थ के श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार करने आए थे। अंतिम संस्कार करने के बाद धर्मवीर अपने दादा की अस्थियां गंगा में विसर्जित कर रहा था। अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गंगा में डूब गया। मौके पर मौजूद परिजन और ग्रामीणों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक की तलाश की। थोड़ी देर बाद पुलिस ने युवक को गंगा से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। धर्मवीर अपने पीछे पत्नी व एक बेटी को रोता बिलखता छोड़ गया है।