फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवबंद में सड़क पर खड़ी बाइक में अचानक लगी आग, धूं-धूंकर जली

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद में सड़क पर खड़ी बाइक में अचानक लगी आग
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। नगर में बुधवार को उस वक्त बड़ा हादसा होने से बच गया जब एक युवक बाइक को सुभाष चौक के पास खड़ा कर मेडिकल स्टोर पर दवा खरीदने चला गया। इस दौरान बाइक अचानक धू धू कर जलने लगी। जिससे वहां अफरातफरी मच गई। रेलवे रोड पुलिस चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और लोगों की मदद से पानी आदि डालकर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

बुधवार की दोपहर करीब 12.30 बजे नगर की गांधी कालोनी निवासी युवक काशिफ बाइक द्वारा सुभाष चौक स्थित मेडिकल स्टोर पर दवा खरीदने आया था। जैसे ही काशिफ बाइक को सड़क किनारे खड़ा करके दुकान पर दवा खरीदने लगा तो उसी वक्त अचानक बाइक में आग लग गई। बाद में युवक जली हुई बाइक को अपने साथ ले गया। रेलवे रोड पुलिस चौकी के इंचार्ज नरेश कुमार ने बताया कि बाइक की टंकी से पेट्रोल लीकेज हो रहा था। दूसरे गर्मी के कारण बाइक गर्म थी। जिसके चलते बाइक में आग लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें