फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: रिश्वत लेने के आरोप में दरोगा और दो सिपाही निलंबित किए

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर /खतौली। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने खतौली थाने में तैनात एक दरोगा व दो सिपाहियों को बिना निर्देश के दुकानदार के यहां पटाखा को लेकर चेकिंग करने के मामले में निलंबित कर दिया। तीनों पर 80 हजार रुपये वसूलने का आरोप था हालांकि जांच में आरोप की पुष्टि नहीं हो पाई।
विज्ञापन

खतौली निवासी व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल की थी, जिसमें आरोप लगाया था कि 65 हजार 263 रुपये के पटाखे मिलने पर उससे 80 हजार रुपये वसूले गए हैं। यह रुपये उसकी मां ने अपनी सोने की चेन गिरवी रख कर थाने के दरोगा लोमेश तथा दो कांस्टेबल विनीत व संदीप नागर को दिए।
एसएसपी ने बताया कि एक पोस्ट से जानकारी मिली थी कि तीनों पुलिसकर्मियों ने अधिकारियों के बिना निर्देश के दुकानदार के यहां जाकर पटाखों को लेकर चेकिंग की। वायरल पोस्ट की जांच सीओ खतौली राम आशीष यादव से कराई गई। पैसा वसूलने की पुष्टि नही हुई लेकिन पाया गया कि तीनों पुलिसकर्मी बिना अधिकारियों के निर्देश के दुकानदार के यहां चेकिंग करने पहुंचे थे। सीओ की रिपोर्ट पर तीनों को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें