फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: चुंगी नंबर दो से शहाबुद्दीनपुर रोड तक होगा सड़क निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर के चुंगी नंबर दो से शाहबुद्दीनपुर रोड तक जर्जर हो चुकी सड़क पर आवागमन शीघ्र ही सुलभ होगा। जबकि डीएन रोड से शाहबुद्दीनपुर रोड तक भी सड़क का निर्माण कराया जाएगा। लोक निर्माण विभाग ने दोनों सड़क के निर्माण के लिए करीब ढाई करोड़ के अलग-अलग दो बजट तैयार किए थे। जिन्हें शासन की ओर से स्वीकृति मिल गई है।
शहर के चुंगी नंबर दो से शाहबुद्दीनपुर के लिए जाने वाले मार्ग की हालत काफी खराब हो चुकी है। लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन अनिल कुमार राना ने बताया कि पिछले दिनों शासन ने शहरी जर्जर सड़कों के निर्माण और मरम्मत के निर्देश दिए थे। जिसके सापेक्ष शाहबुद्दीनपुर मार्ग के पुन: निर्माण का खाका खींचा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि शाहबुद्दीनपुर मार्ग निर्माण के लिए 1.79 करोड़ का बजट प्रस्ताव तैयार किया गया था। जबकि जबकि एक किमी लंबे डीएन रोड से शाहबुद्दीनपुर मार्ग के कुछ भाग निर्माण और मरम्मत के लिए 84 लाख रुपये का बजट प्रस्ताव तैयार किया गया था। बताया कि शासन की ओर से दोनों मार्गों के निर्माण एवं मरम्मत की स्वीकृति प्राप्त हो गई है। शीघ्र टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें