फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - पुरबालियान की बिटिया के कांस्य में सोने जैसी किरण

Sat, 30 Sep 2023 12:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
मेरठ की एकता नगर कॉलोनी में किरण बालियान के घर एक-दूसरे को मिठाई ​खिलाकर खुशी जाहिर करते परिजन।
विज्ञापन
- किसान परिवार से निकली होनहार ने कर दिया नाम रोशन
विज्ञापन

- मां बॉबी की मेहनत भी लाई रंग, गांव में छाई खुशियां

मदन बालियान
मुजफ्फरनगर। पुरबालियान गांव के आंगन की बिटिया किरण बालियान ने हांगझोऊ में खेले जा रहे एशियाई खेलों में देश को कांस्य पदक दिलाकर नाम ऊंचा कर दिया। पदक कांस्य मिला, लेकिन गांव में खुशियां सोने जैसी छा गई। किसान की बिटिया ने जो कहा था, वही कर दिखाया। पिता सतीश गदगद हैं और मां बॉबी की खुशी का ठिकाना नहीं है।
मंसूरपुर से शाहपुर जाने वालेे मार्ग पर बसे साझा संस्कृति के गांव पुरबालियान में स्वर्गीय किसान भगवान दास के घर शुक्रवार रात पोती के पदक जीतने की खुशी छा गई। ताऊ श्रीपाल और कृष्णपाल खुश हैं। पिता सतीश ने बताया कि यूपी पुलिस में नौकरी लग जाने के बाद बच्चों की पढ़ाई के लिए मेरठ में बस गए। एक ही मकसद था कि किसी तरह बच्चों को कामयाब करें। बिटिया किरण ने खेलों में रुझान दिखाया तो हमारा हौंसला बढ़ गया।
विज्ञापन

उसकी मां बॉबी अभ्यास के लिए लेकर जाने लगी और अब नतीजा देश के सामने है। गाजियाबाद ट्रैफिक पुलिस में हेड कांस्टेबल सतीश कहते हैं कि हमारे लिए भावुक और जश्न के पल हैं। पूर्व प्रधान संतोष पाल कहते हैं कि गांव की बेटी ने दुनिया में हमारा नाम ऊंचा कर दिया है। आज खुशी का कोई ठिकाना नहीं है।
चंडीगढ़ में किया था सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन
इसी माह किरण ने चंडीगढ़ में आयोजित खेलों में 17.92 मीटर थ्रो कर स्वर्ण पदक जीता था। एशियाई खेलों में भी प्रदर्शन को बरकरार रखा। पिता सतीश बताते हैं कि जूनियर एशियाई खेलों में पांच साल पहले स्वर्ण पदक जीता था।
विज्ञापन


यहां की दो बेटियां सब पर भारी
पुरबालियान गांव की किरण बालियान ने कांस्य जीतकर देश का मान बढ़ाया। इसी गांव की बेटी दिव्या काकरान कुश्ती में अर्जुन अवार्ड जीत चुकी है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दोनों बेटियां धमाल मचा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें